Connect with us

देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…

उत्तराखंड

देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…

 

देहरादून, 6 जुलाई।

देहरादून जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। जिले में सभी 13,76,813 मतदाताओं तक गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत वितरण कर दिया गया है, जबकि 11,88,720 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन (86.34 प्रतिशत) पूरा हो चुका है।

यह जानकारी सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं के प्रपत्र अभी प्राप्त नहीं हुए हैं, उनके घरों पर दोबारा संपर्क कर गणना प्रपत्र भरवाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बीएलओ और सुपरवाइजरों को नियमित रूप से फील्ड में रहकर अभियान की निगरानी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  1252 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी…

बैठक में बताया गया कि अप्राप्त प्रपत्रों को मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित और अन्य श्रेणियों में वर्गीकृत कर सत्यापन किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर बीएलए-2 का सहयोग भी लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेटमैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी…

जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपने-अपने बीएलए के माध्यम से अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। बैठक में दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया और निर्वाचक नामावली के प्रकाशन की आगामी समय-सारिणी पर भी चर्चा की गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top