Connect with us

14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ…

उत्तराखंड

14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ…

देहरादून 07 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के उत्तराखंड आगमन और दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे) के शुभारम्भ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम को भव्य और जनभागीदारी से सफल बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा को आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए, ताकि यह आयोजन जन-उत्सव का रूप ले सके।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – मुख्यमंत्री

उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्य रूप से आयोजित करने पर जोर देते हुए कहा कि आयोजन में उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक दिखनी चाहिए। गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी लोकनृत्य एवं संगीत के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया जाए। कार्यक्रम स्थल को पारंपरिक और आधुनिक साज-सज्जा के समन्वय से सजाने और कलाकारों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री धामी ने आमजन से भी इस ऐतिहासिक अवसर में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों से निकलकर राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रधानमंत्री के रोड शो में शामिल हों और पूरे राज्य में उत्सव का माहौल बनाया जाए। साथ ही कार्यक्रम से पहले प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  “नंदा–सुनंदा” से फिर जली उम्मीद की लौ, 39 बालिकाओं को ₹12.98 लाख की सहायता…

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर राज्य के विकास को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके शुरू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों में वृद्धि होगी तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…

उन्होंने कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना का शुभारम्भ उत्तराखंड के विकास के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय साबित होगा और प्रदेश को राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा में और मजबूत करेगा।

बैठक में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सचिव शैलेश बगौली, आयुक्त विनय शंकर पांडे, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top