Connect with us

हरेला पर मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना…

उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना…

 

अल्मोड़ा, 16 जुलाई। हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को वृद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव की विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और राज्य के जनकल्याण की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने धाम में कन्याओं को प्रसाद भी वितरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…

मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वृद्ध जागेश्वर देश के प्रमुख प्राचीन शिव धामों में से एक है और अपनी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन…

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धाम आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी राहत…

इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह मेहरा, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top