Connect with us

मसूरी रोपवे परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, सचिव आवास ने किया प्रस्तावित स्टेशनों का निरीक्षण…

उत्तराखंड

मसूरी रोपवे परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, सचिव आवास ने किया प्रस्तावित स्टेशनों का निरीक्षण…

 

देहरादून 3 जुलाई। पर्यटन नगरी मसूरी में प्रस्तावित मेट्रो रोपवे परियोजना को गति देने के लिए सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुक्रवार को सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, जिला प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित रोपवे स्टेशनों और संबंधित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान परियोजना की तकनीकी व्यवहार्यता, पर्यावरणीय संतुलन और यातायात प्रबंधन से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण की शुरुआत लाइब्रेरी चौक से हुई, जहां अधिकारियों ने प्रस्तावित रोपवे के रूट और भूमि की उपलब्धता की जानकारी दी। इसके बाद पिक्चर पैलेस (चिक चॉकलेट), जीएमवीएन मॉल रोड, आईएनआई डिस्पेंसरी, भनौत एस्टेट और लाल टिब्बा (चार दुकान) क्षेत्र में प्रस्तावित टर्मिनल स्टेशनों के संभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक अभाव नहीं बनेगा इलाज में बाधा, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का होगा निःशुल्क उपचार: डीएम

निरीक्षण के दौरान सचिव आवास ने पाया कि चार दुकान क्षेत्र में स्टेशन के लिए उपलब्ध स्थान सीमित है और भौगोलिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं। उन्होंने अधिकारियों को जियो-टेक्निकल अध्ययन के आधार पर अधिक सुरक्षित और उपयुक्त वैकल्पिक स्थल का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि रोपवे परियोजना के निर्माण के दौरान मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यावरणीय संतुलन और ऐतिहासिक पहचान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को सभी पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर…

सरकार का मानना है कि परियोजना के पूरा होने से पर्यटन सीजन में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी सुरक्षित, तेज, सुविधाजनक एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इससे पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मसूरी मेट्रो रोपवे परियोजना बढ़ते यातायात दबाव का दीर्घकालिक समाधान साबित होगी और इसे तकनीकी रूप से मजबूत तथा पर्यावरण के अनुकूल स्वरूप में विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक…

निरीक्षण के दौरान उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक बृजेश कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी मसूरी राहुल आनंद, संयुक्त महाप्रबंधक (सिविल) जय नंदन सिन्हा, नगर पालिका मसूरी के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top