Connect with us

कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे शिवभक्त, सरकार और प्रशासन की सराहना…

उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे शिवभक्त, सरकार और प्रशासन की सराहना…

 

हरिद्वार, 2 अगस्त। हरिद्वार में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की शिवभक्तों ने सराहना की है। विभिन्न राज्यों से जल लेने पहुंचे श्रद्धालुओं ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा और यातायात संबंधी सुविधाओं को बेहतर बताया।

दिल्ली से आई संतोष पांचाल ने कहा कि वह दूसरी बार कांवड़ यात्रा पर आई हैं और इस बार श्रद्धालुओं के लिए पहले की तुलना में अधिक बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार, 25.19 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…

मुजफ्फरनगर से आए शिवभक्त मोनू ने बताया कि कांवड़ियों के लिए अलग यात्रा मार्ग बनाया गया है, जहां बिजली, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इससे यात्रा अधिक सुगम हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक…

दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे संजय कुमार ने कहा कि जगह-जगह मेडिकल कैंप, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिल रही है।

सोनीपत के गुहाना से आए दीपक ने भी कांवड़ पटरी मार्ग, पेयजल, शौचालय, भंडारे और रात्रि प्रकाश व्यवस्था की सराहना करते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…

श्रद्धालुओं की प्रतिक्रियाओं से स्पष्ट है कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। यात्रा मार्गों पर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के लिए शिवभक्तों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरिद्वार जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top