Connect with us

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार जल्द-5 पद खाली, विधायक विनोद चमोली- मुन्ना सिंह चौहान

उत्तराखंड

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार जल्द-5 पद खाली, विधायक विनोद चमोली- मुन्ना सिंह चौहान

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद धामी मंत्रिमंडल का जल्द हो सकता है। मंत्री अग्रवाल के इस्तीफे के के बाद धामी कैबिनेट में अब कुल पांच पद खाली हो गए हैं। कैबिनेट विस्तार से पहले भाजपा हाईकमान से भी विचार-विर्मश करने की चर्चाएं हो रहीं हैं।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक धामी कैबिनेट में इसी सप्ताह फेरबदल होने की प्रबल संभावना है। मुख्यमंत्री को कैबिनेट विस्तार के लिए शीर्ष नेतृत्व की ओर से भी हरी झंडी मिल चुकी है और जल्द ही खाली पदों पर नए मंत्रियों की ताजपोशी हो जाएगी। संभवत: कुछ और मंत्रियों को भी पैदल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 508 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन

इस बीच मंत्रिमंडल के चेहरों को लेकर चल रही चर्चा कैबिनेट में खाली चल रहे पदों के लिए भाजपा के कई विधायकों के नाम उछल रहे हैं। जिन विधायकों के नाम सर्वाधिक चर्चाओं में हैं उनमें देहरादून से विनोद चमोली, खजानदास, उमेश शर्मा काऊ और मुन्ना सिंह चौहान में से कोई एक हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया हरिद्वार के बुग्गावाला में ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ

हरिद्वार से मदन कौशिक, आदेश चौहान या प्रदीप बत्रा, टिहरी से विनोद कंडारी, पौड़ी से ऋतु खंडूड़ी, रुद्रप्रयाग से आशा नौटियाल ।
नैनीताल से रामसिंह कैड़ा, बंशीधर भगत और पिथौरागढ़ से विशन सिंह चुफाल आदि के नाम शामिल हैं। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष के साथ ही कैबिनेट से कुछ मंत्रियों को हटाकर उनके स्थान पर नए चेहरों को जगह दिए जाने की भी चर्चाएं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भिलंगना के सुनार गांव में आयोजित हुआ रोजगार एवं सेवा शिविर
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top