Connect with us

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश…

उत्तराखंड

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश…

 

देहरादून, 27 अक्टूबर। राष्ट्रपति के आगामी 1 और 2 नवंबर को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग को आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस, आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए। वहीं विद्युत और पेयजल विभाग को राष्ट्रपति के दौरे के दौरान निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा संभावित व्यवधान से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार रखने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

डीएम ने नगर निकाय और संबंधित विभागों को भ्रमण मार्गों तथा कार्यक्रम स्थलों पर विशेष साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने और निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मिता परमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ओमपाल सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top