Connect with us

हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, गरीब रथ का भी होगा विस्तार…

उत्तराखंड

हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, गरीब रथ का भी होगा विस्तार…

 

देहरादून। उत्तराखंड में रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेल मंत्रालय ने बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार करने के साथ ही हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए दो नई वातानुकूलित रेल सेवाओं के संचालन को मंजूरी दी है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इसकी जानकारी दी। इस निर्णय पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  योजनाओं के आंकड़ों के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आकलन: मुख्य सचिव

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में बेहतर रेल संपर्क की महत्वपूर्ण भूमिका है। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में रेल सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। इससे उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में जाम से मिलेगी राहत, 9.80 करोड़ से बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग…

उन्होंने कहा कि गरीब रथ एक्सप्रेस के हरिद्वार तक विस्तार और हरिद्वार से वेरावल तथा ओखा के लिए नई वातानुकूलित रेल सेवाओं के संचालन से यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। इससे धार्मिक पर्यटन और विभिन्न क्षेत्रों के बीच संपर्क को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रैफिक और पार्किंग सुधार पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल मोबिलिटी प्लान बनाने के निर्देश…

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में परिवहन सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से रेल संपर्क में होने वाला सुधार उत्तराखंड के विकास को नई गति देने में सहायक होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top