Connect with us

मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए 140.80 लाख की दूसरी किश्त मंजूर…

उत्तराखंड

मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए 140.80 लाख की दूसरी किश्त मंजूर…

चम्पावत, 30 मार्च ।

जनपद चम्पावत के शहरी विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए चम्पावत नगर पालिका परिषद क्षेत्र में निर्माणाधीन मल्टीलेवल कार पार्किंग परियोजना के लिए 140.80 लाख की दूसरी किश्त स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 679/2024 के अंतर्गत जायका रेस्टोरेंट के समीप बनाई जा रही इस मल्टीलेवल कार पार्किंग परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹352.00 लाख निर्धारित की गई है। इससे पूर्व परियोजना के लिए कुल लागत का 40 प्रतिशत यानी ₹140.80 लाख की पहली किश्त जारी की जा चुकी थी। अब कार्यों में तेजी लाने और परियोजना की निरंतरता बनाए रखने के लिए पुनः 40 प्रतिशत धनराशि स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण से चम्पावत नगर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने में मदद मिलेगी और जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय व्यापारियों और पर्यटकों को भी पार्किंग की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  1252 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी…

उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परियोजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: मसूरी-देहरादून मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top