Connect with us

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली

उत्तराखंड

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली

आगामी पंचायत चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली।

जिलाधिकारी ने पंचायत चुनावों में सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं जैसे पेयजल, बिजली, शौचालय, और विकलांग मतदाताओं के लिए रैंप की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर वहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  हाईटेक कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों की 24×7 निगरानी, आपदा प्रबंधन को मिली तकनीकी मजबूती

जिलाधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया में संलग्न सभी कर्मचारियों की तैनाती, उनके प्रशिक्षण तथा उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की समीक्षा की तथा यथासमय कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पंचायत चुनावों के दौरान चुनाव आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं और आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि चुनाव संबंधी सभी कार्य समय पर और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सकें।

जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने और टीम भावना के साथ कार्य करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  एआई लोकतंत्र को मजबूत करने का माध्यम बने, मानव विवेक का विकल्प नहीं : राज्यपाल

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल, एडीएम मुक्ता मिश्र, एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी, परियोजना निदेशक अजय सिंह,मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, जिला पंचायतीराज अधिकारी के सी बहुगुणा,जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, वरिष्ठ कोषाधिकारी शिवेंद्र कुमार सहित अनेक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top