Connect with us

भारत ने शुरू की पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई, लाहौर पर किया ड्रोन अटैक

उत्तराखंड

भारत ने शुरू की पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई, लाहौर पर किया ड्रोन अटैक

भारत ने काउंटर ड्रोन सिस्टम, एस-400 से पाकिस्तान के सभी मिसाइलों को डाउन कर दिया. इसके बाद अब भारत ने पाकिस्तान पर काउंटर अटैक शुरू कर दिया है.

पाकिस्तान की ओर से किए गए मिसाइल हमलों की नाकाम कोशिशों का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. इसके बाद अब भारत ने पाकिस्तान के लौहार और सियालकोट पर ड्रोन अटैक किया है. भारत ने लाहौर में AWACS एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है. इससे पहले पाकिस्तान ने जम्मू, राजस्थान और पंजाब के कई इलाकों में ड्रोन हमले की नाकाम कोशिश की थी, जिसका भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने करारा जवाब दिया.

भारत ने पाकिस्तान की फाइटर जेट को गिराया

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे शिवभक्त, सरकार और प्रशासन की सराहना…

भारत ने काउंटर ड्रोन सिस्टम, एस-400 से पाकिस्तान के सभी मिसाइलों को डाउन कर दिया. इतना ही नहीं भारत ने पाकिस्तान के कई फइटर जेट को भी मार गिराया है. भारत ने पाकिस्तान के 2 जेएफ 17 और एक एफ-16 को मार गिराया है. ये पाकिस्तानी फाइटर जेट भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिसे भारत ने डाउन कर दिया है.

राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को दी जानकारी

फिलहाल जम्मू में बिजली बहाल कर दी गई है. वहीं राजस्थान, पंजाब के साथ-साथ जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में ब्लैकआउट किया गया था. भारत की पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख से लगातार संपर्क में हैं. इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पूरे मामले को लेकर ब्रीफ किया.

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के बाद देहरादून में 3,992 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी…

अमेरिका ने भारत ने की बात

इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने एस जयशंकर से बात की है. यूएस विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया, “मार्को रुबियो ने भारतीय विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से बात की. उन्होंने तत्काल तनाव कम करने पर जोर दिया.” सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान को राजस्थान वाले इलाकों में काफी नुकसान हुआ है. पाकिस्तान ने जम्मू एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर भी ड्रोन से मिसाइल अटैक करने की नाकाम कोशिश की.

यह भी पढ़ें 👉  आपदा राहत में त्वरित कार्रवाई और आयुष सेवाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता: मदन कौशिक

एक्शन में आई भारतीय नौसेना

इस बीच भारतीय सेना ने आधिकारिक बयान जारी किया है. सेना ने बताया है कि पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमले में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. दूसरी तरफ भारतीय नौसेना भी एक्शन में आ गई है. इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ काम करने की अमेरिकी प्रतिबद्धता की तहे दिल से सराहना करता हूं. आतंकवाद को बढ़ाने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से मुकाबला किया जाएगा.”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top