Connect with us

भाजपा मुख्यालय मे बिखरे होली के रंग, सीएम सहित वरिष्ठ नेताओं ने की शिरकत

उत्तराखंड

भाजपा मुख्यालय मे बिखरे होली के रंग, सीएम सहित वरिष्ठ नेताओं ने की शिरकत

देहरादून : भाजपा प्रदेश मुख्यालय, आज होली मिलन समारोह में उत्साह एवं हर्षोल्लास के रंगों में सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों ने जमकर फूलों और रंगों से होली खेली । इस मौके पर सभी ने एकस्वर में एकरूपता और एकजुटता के रंगों से विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने का आह्वाहन किया।

बलबीर रोड स्थित कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का सबसे पहले पुष्पों से स्वागत किया। वहीं मंच पर मौजूद प्रदेश महामंत्री संगठनअजय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्री खिलेंद्र चौधरी, श्री राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कुस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभार मनवीर चौहान ने मुख्यमंत्री को गुलाल से टीका लगाकर, फूलों से होली खेली।

यह भी पढ़ें 👉  रोड कटिंग के बाद सड़कों की गुणवत्ता पर सख्ती, सचिव लोनिवि ने किया देहरादून में निरीक्षण…

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राजपुर विधायक खजान दास, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, सरकार में दायित्वधारी डाक्टर देवेंद्र भसीन, श्रीमती मधु भट्ट, डाक्टर गीता खन्ना आदि सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री ने पुष्प वर्षा कर जमकर होली खेली। इससे पूर्व सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा होली के गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर, माहौल को रंगीन और होलीमय बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर क्षेत्र के 6 सरकारी विद्यालयों को मिला भूमि का मालिकाना हक, मुख्यमंत्री धामी ने दी मंजूरी…

इस मौके पर सीएम धामी ने सभी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों को रंग, उमंग और उल्लास के त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि होली की तरह विकास और समृद्धता के रंग प्रत्येक उत्तराखंडवासी को पूरी तरह से रंग दे। प्रदेश की जनता के सहयोग और आशीर्वाद से उत्तराखंड सरकार के ऐतिहासिक और साहसिक निर्णयों का क्रम बदस्तूर जारी रहे।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने सभी लोगों को शुभकामना देते हुए होली को उमंग, उत्साह और शांति के साथ मनाने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास जताया कि होली से मिलने वाला एकता, एकरूपता और भाईचारे का संदेश देवभूमि को अधिक समृद्ध और सशक्त बनाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट…

इस त्यौहार से मिली ऊर्जा देवभूमि से विभाजनकारी, जातिवादी, क्षेत्रवाद जैसी बुराइयों का समूल नाश करेगी। राज्य, आज पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व में तेजी से विकसित होने की राह पर चल पड़ा है। जिसे हमें एकजुटता और पूर्ण सामर्थ्य से आगे भी बरकरार रखना है और विकसित राष्ट्र के संकल्प में अपना योगदान सुनिश्चित करना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top